फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

40 डिग्री पर खुद मर जाते हैं मच्छर, अब नहीं होगी फॉगिंग

विज्ञापन
विज्ञापन
40 डिग्री पर खुद मर जाते हैं मच्छर, अब नहीं होगी फॉगिंग
विज्ञापन

मेरठ। कोरोना महामारी का दंश झेल रही जनता को अब मच्छरों से निजात मिलने की कोई उम्मीद नहीं है। मच्छरों पर कीटनाशक के छिड़काव के लिए नगर निगम अब फॉगिंग नहीं कराएगा। नगर आयुक्त का कहना है कि तापमान 40 डिग्री के पार जाते ही फॉगिंग कराने की कोई जरूरत नहीं है। मच्छर खुद मर जाएंगे।
विज्ञापन

वहीं जनता नगर निगम से मच्छर मारने के लिए फागिंग अभियान चलाने की मांग कर रही है। नगर निगम प्रशासन दो माह से कीटनाशक नहीं खरीद पाया है। अब फिर से कीटनाशक खरीद के लिए टेंडर निकाल दिया है। दिल्ली रोड और सूरजकुंड डिपो क्षेत्र में फागिंग नहीं हो रही है। इस संबंध में नगर आयुक्त डॉ. अरविंद कुमार चौरसिया ने बताया कि जब तापमान 40 डिग्री से ऊपर पहुंचना शुरू हो जाता है तो ऐसी स्थिति में मच्छर मारने के लिए कीटनाशक की कोई जरूरत नहीं होती है। इस संबंध में महापौर सुनीता वर्मा का कहना है कि महानगर में मच्छरों का प्रकोप है, साथ ही कोरोना वायरस जैसी बीमारी फैली हुई है। बरसात शुरू होने वाली है खासकर इन दिनों में मच्छरों के काटने से मलेरिया आदि फैलता है इसीलिए मच्छर मारने का अभियान चलना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें