सिवाया टोल प्लाजा से गुजरने के दौरान सैल्यूट करते टोल प्लाजा के सुरक्षा कर्मचारी
- फोटो : अमर उजाला
छत्तीसगढ़ के सुकमा में नक्सली हमले में उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर निवासी सीआरपीएफ के डिप्टी कमांडेंट विकास कुमार शहीद हो गए। जवान की शहादत की खबर सुनकर परिजनों में कोहराम मच गया। उनका पार्थिव शरीर सोमवार सुबह उनके पैतृक आवास पहुंचा।
इससे पहले मेरठ के सिवाया टोल प्लाजा से सीआरपीएफ वाहन जब शहीद के पार्थिव शरीर को लेकर निकला तो टोल पर तैनात कर्मी ने उन्हें सैल्यूट कर श्रद्धांजलि दी।
मुजफ्फरनगर जनपद के गांव पचेंडा कलां निवासी विकास कुमार सिंघल सीआरपीएफ के कोबरा बटालियन में डिप्टी कमांडेंट थे। आज सुबह जैसे ही उनके पार्थिव शरीर को लेकर सीआरपीएफ का वाहन उनके आवास पर पहुंचा तो हर किसी की आंख नम हो गई।