फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

न्यूयार्क की महिला की शर्त पर नदीम रजाबंद, क्लीनचिट मिली

विज्ञापन
विज्ञापन
मॉर्निंग वॉक करेगा शौहर, रात में नहीं लगाएगा चश्मा
विज्ञापन

मेरठ। न्यूयार्क की महिला के द्वारा अपने शौहर भाजपा नेता पर लगाए गए आरोप पुष्ट नहीं हुए हैं। आरोपी नदीम की न पहले शादी हुई है और न ही उसका कोई बच्चा है। महिला ने थाने में शर्त रखी कि शौहर सुबह उसके साथ मॉर्निंग वॉक पर जाएगा और रात के समय चश्मा नहीं लगाएगा। शौहर ने दोनों शर्त मान ली, जिस पर थाने से दोनों अपने घर के लिए खुशी-खुशी रवाना हो गए हैं।
न्यूयार्क की युवती से 2018 में नदीम से फेसबुक पर दोस्ती और प्यार हुआ। इसके बाद दोनों ने निकाह कर लिया था। बुधवार को विदेशी युवती देहलीगेट थाने में पहुंची और शिकायतीपत्र देकर आरोप लगाया कि नदीम शादीशुदा है और उसके दो बच्चे भी हैं। पुलिस ने जांच की, जिसमें आरोप बेबुनियाद निकले। पुलिस जांच से महिला संतुष्ट हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद पुलिस अधिकारियों ने पूछा कि वह उसकी क्या मदद कर सकते हैं। महिला ने कहा है कि नदीम सुबह उसके साथ वॉक पर जाए और रात में चश्मा नहीं लगाए। आरोपी ने महिला की शर्त मान ली, जिसके बाद समझौता लिखा गया। सीओ कोतवाली अरविंद चौरसिया ने बताया कि महिला की सशर्त पर समझौता हुआ है। अब महिला नदीम के साथ चली गई है। बताया गया कि नदीम भाजपा नेता भी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें