फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांवड़ यात्रा: एनएच-58 पर गुजरे दो करोड़ से ज्यादा कांवड़िए

Tue, 07 Aug 2018 01:42 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
कांवड़ यात्रा 2018 - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

केसरिया रंग से रंग चुके एनएच-58 पर लगातार कांवड़ियों की संख्या में इजाफा दिखाई दे रहा है। सोमवार तक हाईवे से दो करोड़ से ज्यादा कांवड़िये गुजर चुके हैं। जबकि इस यात्रा में अभी दो दिन बाकी हैं। हाइवे पर भारी भीड़ देखते हुए स्थानीय प्रशासन और चौकन्ना हो गया है। हाइवे पर कोई अनहोनी न हो, इसके लिए आरएएफ को तैनात किया गया है।

विज्ञापन


हरिद्वार से कांवड़ लेकर आ रहे शिव भक्त सजी-धजी कांवड़ों संग अपनी मंजिल की ओर बढ़ रहे हैं। वहीं हाईवे पर लगे कांवड़ सेवा शिविरों में उनका आदर सत्कार भी हो रहा है।इन शिविरों में जहां शिवभक्तों के लिए भोजन और चिकित्सा की व्यवस्था है वहीं स्थानीय लोग तन, मन से उनकी सेवा में जुटे हैं। चारों ओर शिवभक्तों के वाहन ही दिखाई दे रहे हैं। 

विज्ञापन

नौकरी पेशा लोगों की बढ़ी दिक्कत 

हाइवे पर कांवड़ यात्रा को देखते हुए वाहनों का प्रवेश पूरी तरह से प्रतिबंधित कर दिया गया है। हालांकि ऐसे में नौकरी पेशा लोगों को परेशानी से जूझना पड़ रहा है। बिना पास वाले वाहनों को भी पुलिस ने हाइवे पर चलने से रोक दिया है। सिर्फ दुपहिया और पास वाले वाहन ही हाइवे पर चल रहे हैं।  

रोजमर्रा के सामान की भी किल्लत 
हाईवे पर वाहनों के प्रतिबंध से व्यापार पर भी प्रभाव पड़ रहा है। दूध, गैस, सब्जी, फल आदि की सप्लाई भी प्रभावित होने लगी है। लोगों को रोजमर्रा की जरूरत के सामान को लेकर भी परेशान होना पड़ रहा है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें