फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: मेरठ के गर्ल्स कॉलेजों में लड़कियों के जींस पहनने पर बैन, फैशन पर भी पहरा

Tue, 07 Aug 2018 11:34 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
मेरठ में गर्ल्स कॉलेजों में लड़कियों के जींस पहनने पर बैन
विज्ञापन
मेरठ के गर्ल्स कॉलेजों में छात्राओं के फैशन और स्टाइल पर पहरा लग गया है। अब कॉलेजों में छात्राएं जींस टॉप पहनकर नहीं आ सकेंगी। छात्राओं को अनुशासन में रखने के लिए इस सत्र से नया नियम लागू कर दिया गया है। छात्राओं को पांच दिन यूनिफार्म में कॉलेज आना है।
विज्ञापन


यूनिफॉर्म-ऑफ डे में छात्राएं भारतीय परिधान में ही आएंगी। ये परिधान रंगीन हो सकते हैं लेकिन,जींस, टॉप या शार्ट कपड़े नहीं हो सकते। कांवड़ यात्रा के बाद सभी गर्ल्स कॉलेजों में यह नियम सख्ती से लागू करने की बात कही गई है। आगे जानिए क्या है पूरा मामला :-

 

कॉलेजों का तर्क है कि शहर का माहौल इस तरह नहीं कि छात्राएं बेहद आधुनिक कपड़े पहनकर कॉलेज आएं। अधिकांश छात्राएं पब्लिक बस, ऑटो से कॉलेज आती हैं। इसलिए छात्राओं की सुरक्षा के लिए जरूरी है कि वह छोटे कपड़े पहनकर कॉलेज न आएं। दूसरा कॉलेज में अनुशासन बनाए रखने व माहौल गरिमामयी रखने के लिए जरूरी है कि छात्राएं भारतीय परिधान में आएं। यूनिफार्म से ऑफ डे में छात्राएं सलवार सूट, लांग स्कर्ट पहनकर आ सकती हैं। जींस, शॉर्ट्स पहनना बैन है।

गर्ल्स कॉलेजों में ही नियम
शहर के सभी महिला डिग्री कॉलेजों में यूनिफार्म का नियम है। आरजी डिग्री कॉलेज, इस्माईल नेशनल महिला डिग्री कॉलेज, कनोहर लाल महिला डिग्री कॉलेज, शहीद मंगल पांडे डिग्री कॉलेज चारों में ही यूनिफार्म का नियम लागू है। यूनिफार्म में सलवार सूट है। छात्राएं पांच दिन सलवार सूट पहनकर ही कॉलेज आती हैं। एक दिन यूनिफार्म की छुट्टी होती है। यूनिफार्म की छुट्टी वाले दिन छात्राओं को मनपसंद कपड़े पहनकर आने की छूट है। लेकिन इस वर्ष इस नियम में बदलाव कर ऑफ डे में सलवार, सूट, लंबा कुर्ता, स्कर्ट ही पहनकर आने की अनुमति है। कोएड कॉलेजों या सीसीएसयू कैंपस में ऐसा कोई नियम नहीं है।

अनुशासन के लिए नियम
कनोहर लाल महिला डिग्री कॉलेज की प्रिंसिपल डॉ. किरण प्रदीप के अनुसार कॉलेज में अनुशासन रहे, इसलिए यूनिफार्म लागू है। एक दिन छात्राओं को रंगीन परिधान पहनने की छूट है। लेकिन सिविल ड्रेस के नाम पर कुछ भी पहनकर आएं यह ठीक नहीं। कॉलेज के माहौल को ध्यान में रखते हुए यह नियम लागू किया है।
विज्ञापन

अनुशासित हों परिधान

आरजी पीजी कॉलेज की प्रिंसिपल  डॉ. अर्चना शर्मा के अनुसार चूड़ीदार पर लंबा कुर्ता पहनेें, स्टोल के साथ पहनें । शालीन कपड़े पहनना ही अलाउ है। सलवार सूट, कुर्ता, लांग स्कर्ट पहनकर आ सकती हैं, लेकिन परिधान अनुशासित होना चाहिए। 

फैशन की अनुमति नहीं 
शहीद मंगल पांडे कॉलेज की  प्रवक्ता  डॉ. लता कुमार के मुताबिक छात्राओं की मांग पर एक दिन सिविल ड्रेस लागू है। छात्राएं मनपसंद डिजाइन के कपड़े पहनकर आ सकती हैं, लेकिन जींस, शॉर्ट्स पहनने पर मनाही है। कॉलेज में फैशन अलाउ नहीं है। 

कॉलेज में नियम पहले से ही
इस्माइल महिला डिग्री कॉलेज की प्रिंसिपल डॉ. नीलिमा कहती हैं कि कॉलेज में लंबे समय से छात्राओं को यूनिफार्म पहनने का नियम लागू है। उसे हम नहीं बदल सकते। लेकिन छात्राओं की इच्छा को ध्यान में रखते हुए हमने एक दिन सिविल ड्रेस की छूट दी है। सिविल ड्रेस के नाम पर कुछ भी पहनने की आजादी नहीं दे सकते। शालीन परिधान ही कॉलेज में मान्य हैं। 

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें