परीक्षा केंद्र के आसपास से कराई जा रही थी नकल
जैन कन्या डिग्री कॉलेज में परीक्षार्थियों से ब्लुटूथ डिवाइस बताई गई हैं। ब्लुटूथ की रेंज बहुत ज्यादा नहीं होती। इससे साफ है कि परीक्षार्थियों के कॉलेज के आसपास से ही कोई नकल करा रहा था। आशंका जताई जा रही है कि केंद्र के आसपास खड़ी गाडिय़ों में नकलचियों के साथी मौजूद थे और उन्हें वहीं से मोबाइल फोन के जरिए प्रश्रों के उत्तर बताए जा रहे थे। कॉलेज की ओर से दर्ज कराई रिपोर्ट में भी आसपास से ही नकल कराए जाने की आशंका जताई है।
इन्हें पकड़ा गया नकल करते
कक्ष संख्या दो से हिमांशु और सुमित पूनिया, कक्ष तीन से निगम चौधरी, कक्ष छह से प्रियांशु चौहान और कक्ष सात से करन पंवार, विकास, लावण्य त्यागी, मोहम्मद मुसाहिद हुसैन, सुमित चौधरी, विशाल वर्मा, मोहित सिंह एवं प्रशांत नेहरा को नकल करते पकड़ा गया है। इनके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करा दी गई है। विश्व विद्यालय की टीम के सदस्यों ने बताया कि विश्व विद्यालय स्तर से इस मामले में कार्रवाई की जाएगी। परीक्षा केंद्र की ओर से भी रिपोर्ट दर्ज करा दी गई है।
इन्होंने कहा...
चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय मेरठ के फ्लाइंग स्वॉयड एवं कॉलेज स्टॉफ ने सामूहिक नकल पकड़ी है। परीक्षार्थियों के पास से कुछ डिवाइस बरामद हुई हैं। कॉलेज की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
- हरीश सिंह भदौरिया, सीओ सिटी।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/