फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

37 हजार से ज्यादा महिलाओं ने किया रोडवेज बसों में मुफ्त सफर

विज्ञापन
रक्षाबंधन पर रोडवेज अड्डे पर लगी यात्रियों की लाइन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मेरठ। रक्षाबंधन पर रोडवेज बसों में मुफ्त सफर की सुविधा का महिला यात्रियों ने जमकर लुत्फ उठाया। मेरठ रोडवेज रीजन की बसों में 37 हजार 554 महिला यात्रियों ने 20 लाख 35 हजार 551 रुपये का मुफ्त सफर किया।
विज्ञापन

आरएम नीरज सक्सेना ने बताया कि यह सुविधा 14 अगस्त की आधी रात से लेकर 15 अगस्त की आधी रात तक सफर करने वाली महिलाओं के लिए दी गई थी। रीजन की सभी रूटों की बसों में 37 हजार 554 महिलाओं ने मुफ्त सफर किया। 54 रुपये प्रति टिकट खर्च के औसत से इस पर करीब 20 लाख 35 हजार 551 रुपये खर्च हुआ है। इस दौरान सभी महिलाओं को जीरो मूल्य का टिकट दिया गया। इसकी तैयारी पहले से ही कर ली गई थी। सभी ईटीएम में जीरो मूल्य का टिकट फीड कर दिया गया था। इसके अलावा परिचालकों को ब्लैंक बुक भी मुहैया कराई गई थी। ईटीएम खराब होने की स्थित में ब्लैंक बुक से टिकट जारी किया जाना था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें