तीन घंटे बाधित रहेगी एक दर्जन क्षेत्रों की बिजली
मेरठ। वन विभाग द्वारा सड़क किनारे खड़े सूखे पेड़ काटे जाने के चलते शनिवार को शारदा रोड एवं घंटाघर बिजलीघर की बिजली सुबह 9 बजे से दोपहर 12 तक बाधित रहेगी। यह जानकारी एसडीओ रामलीला ग्राउंड सुशील कुमार ने दी। इसके चलते दिल्ली रोड, पंजाबीपुरा, शिव शक्ति नगर, जगन्नाथपुरी, गुरुनानक नगर, बेरीपुरा, शारदा रोड, कृष्णा नगर, ब्रह्मपुरी, जाटव गेट एवं घंटाघर आदि क्षेत्र की विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। अधिशासी अभियंता माधवपुरम जागेश कुमार ने क्षेत्र के उपभोक्ताओं से सरकारी कार्य में सहयोग करने की अपील की है।