मेरठ। जनहित फाउंडेशन ने बृहस्पतिवार को रोहटा ब्लॉक में पौधरोपण कार्यक्रम किया। कार्यक्रम को संस्था द्वारा राजकीय इंटर कॉलेज और आदर्श बाल इंटर कॉलेज पूठखास में किया गया। जनहित फाउंडेशन की निदेशिका अनिता राणा ने छात्र-छात्राओं को 200 से अधिक पौधे वितरित किए। उन्होंने कहा कि हरे-भरे वातावरण में रहने से मानसिक तनाव कम होता है और शारीरिक स्वास्थ्य बेहतर होता है।
राजकीय इंटर कॉलेज की प्रधानाचार्य प्रीति राठी और आदर्श बाल इंटर कॉलेज की प्रधानाचार्य ममता ने धन्यवाद किया। कार्यक्रम में जनहित फाउंडेशन कोआर्डिनेटर अजय कुमार, कविता त्यागी और स्कूल की शिक्षिकाओं का सहयोग रहा। संवाद