फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्राओं को मासिक धर्म के विषय में बताया

विज्ञापन
खरखौदा में गर्ल पावर प्रोजेक्ट द्वारा कार्यशाला में लेती छात्राएं( स्वयं)
विज्ञापन
खरखौदा। पंखराइज फाउंडेशन के गर्ल पावर प्रोजेक्ट के अंतर्गत पीएम श्री कंपोजिट स्कूल में बृहस्पतिवार को मासिक धर्म से जुड़े मिथकों और सही जानकारियों पर केंद्रित कार्यशाला का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

कार्यशाला के दौरान छात्राओं को रियूजेबल पैड्स के बारे में बताया गया। उन्हें यह भी सिखाया गया कि यह पैड्स कैसे बनाए जाते हैं। कार्यशाला वैशाली केसवानी और सेरिना केसवानी द्वारा संचालित की गई। दोनों अमेरिका में निवास करती हैं और पिछले दो साल से गर्ल पावर प्रोजेक्ट से जुड़ी हुई हैं। पंखराइज फाउंडेशन की निदेशक पंखुरी सहगल ने भी छात्राओं से खुलकर संवाद किया और मासिक धर्म विषय पर चर्चा की। कार्यक्रम में लगभग 80 बच्चियों ने भाग लिया। इस दौरान खरखौदा की जीपीपी मेंटर संजना ने अपने अनुभव साझा करते हुए पीरियड्स के दौरान होने वाली समस्याओं की जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें