दौराला - सकौती में नेत्र चिकित्सा शिविर में मौजूद चिकित्सक। स्रोत : स्वयं
दौराला। सकौती ग्राम पंचायत में बुधवार को निशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। काफी संख्या में लोगों ने शिविर में पहुंचकर चिकित्सकों से परामर्श लिया।
डॉ. सिमरनजीत सिंह ने बताया कि इस समय मोबाइल बच्चों के लिए बड़ी समस्या बनी हुई है। मोबाइल ज्यादा देखने से आंखों में परेशानियां बढ़ सकती हैं। उन्होंने आंखों की सुरक्षा के उपाय, कम उम्र में हो रहे बच्चों की आंखों में इंफेक्शन को लेकर जानकारी दी। शिविर में 200 से अधिक लोगों की जांच, 20 मरीजों का मोतियाबिंद आपरेशन, लगभग 50 चश्मे वितरित किए गए। कैंप का आयोजन भाकियू के पूर्व जिला सचिव प्रशांत चौधरी ने कराया। बताया कि डॉ. श्राफ चैरिटी आई हॉस्पिटल के सहयोग से शिविर आयोजित किया जाएगा। इस दौरान डॉ. शरणजीत सिंह आदि मौजूद रहे।