फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: चित्रकला प्रतियोगिता में मो. इनायत ने मारी बाजी

विज्ञापन
विज्ञापन
मोदीपुरम। प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड क्षेत्रीय कार्यालय मोदीपुरम के तत्वावधान में पर्यावरणीय जन जागरूकता कार्यक्रम के तहत विद्यार्थियों को जागरूक किया गया। चित्रकला प्रतियोगिता भी आयोजित की गई।
विज्ञापन

राजकीय इंटर कॉलेज मेरठ में प्लास्टिक प्रदूषण पर चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित की गई। शुभारंभ प्रधानाचार्य उपेंद्र सिंह और दिलीप कुमार विश्वकर्मा ने किया। जिला योजना 2025-26 के अन्तर्गत प्लास्टिक प्रदूषण पर उप प्रधानाचार्य प्रशांत चौधरी ने विद्यार्थियों को जागरूक किया और नगरीय ठोस अपशिष्ट प्रबंधन पर जानकारी दी। प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अधिकारी अखिलेश गौतम ने बताया कि प्लास्टिक प्रदूषण पर आयोजित चित्रकला प्रतियोगिता में मो. इनायत मलिक ने प्रथम, द्वितीय पुरस्कार कनक प्रजापति और तृतीय पुरस्कार निशा अब्दुल मनन ने प्राप्त किया। इस दौरान अंजलि गौतम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें