मोदीपुरम। उमस भरी गर्मी से अब जल्द ही राहत मिलने वाली है। तेजी से बन रहे सिस्टम के कारण वक्त से पहले ही मानसून आने के आसार हैं। मौसम वैज्ञानिकों की माने तो मंगलवार या बुधवार के बाद मानसून दस्तक दे सकता है। वहीं, पिछले कुछ दिन से लगातार उमस बढ़ने से लोगों का बुरा हाल था। शनिवार को प्री-मानूसन की हल्की बूंदाबांदी होने से लोगों को गर्मी से राहत मिली। दिनभर आसमान में बादल छाए रहे और ठंडी हवाओं के चलते उमस भरी गर्मी से छुटकारा मिला।
पश्चिमी उत्तर प्रदेश में जल्द ही मानसून दस्तक देने वाला है। मानसून की बारिश से लोगों को उमस भरी गर्मी एवं बढ़ते तापमान से राहत मिलेगी। मानसूनी बारिश किसानों के लिए फायदेमंद साबित होगी। तेजी से बन रहे सिस्टम से इस बार वक्त से पहले पश्चिमी उत्तर प्रदेश में मानसून दस्तक देगा। जून में इस बार जुलाई वाली गर्मी पड़ने से लोगों का बुरा हाल था। शनिवार सुबह से ही आसमान में बादल छाए रहे और हल्की बूंदाबांदी से लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिली। दिनभर आसमान में बादल छाए रहे। दोपहर में कुछ देर के लिए धूप जरूर निकली परंतु ठंडी हवा के चलते धूप का असर कम रहा। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि शनिवार को प्री-मानसून की बारिश हुई। जिससे उमस भरी गर्मी से राहत मिली। मौसम कार्यालय पर शनिवार को दिन का अधिकतम तापमान 35.5 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 27.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। आर्द्रता अधिकतम 73 व न्यूनतम 46 प्रतिशत दर्ज की गई। हवा चार किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से चली, जबकि बारिश 0.2 मिमी दर्ज की गई। मेरठ का औसत एक्यूआई 154 दर्ज किया गया।
वर्जन
तेजी से बन रहे सिस्टम के कारण इस बार मानसून के वक्त से पहले आने के आसार हैं। शनिवार को प्री-मानसून की बारिश के कारण उमस व बढ़ते तापमान से लोगों को राहत मिली। एक-दो दिन इसी तरह का मौसम बने रहने के आसार हैं।-डॉ. एन सुभाष, मौसम वैज्ञानिक, आईआईएफएसआर