फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शूटर दादी चंद्रो तोमर पर बंदरों ने बोला हमला, दिल्ली के एम्स अस्पताल में कराना पड़ा ऑपरेशन

Thu, 05 Sep 2019 07:18 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
विज्ञापन
शूटर दादी चंद्रो तोमर की जांच करते डॉक्टर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

दुनिया की सबसे उम्रदराज शूटर चंद्रो तोमर (87) पर जौहड़ी गांव स्थित निर्माणाधीन शूटिंग रेंज में बंदरों ने हमला कर दिया। बंदरों से बचने की कोशिश में शूटर दादी कुर्सी से गिर गईं। इस कारण उनके दाएं पैर की हड्डी टूट गई। परिजनों ने उन्हें एम्स में भर्ती कराया। गुरुवार को उनका सफल ऑपरेशन किया गया। डॉक्टरों का कहना है कि हड्डी की सर्जरी करनी पड़ी है।

विज्ञापन


बागपत जनपद के जौहड़ी गांव की शूटर दादी चंद्रो तोमर के परिवार के सुमित राठी ने बताया कि दादी निर्माणाधीन शूटिंग रेंज का कार्य देखने गई थी। वह अकेली कुर्सी पर बैठी थीं। इस बीच बंदरों के झुंड ने उन पर हमला कर दिया। बंदरों से बचने के चक्कर में जैसे ही वह उठकर चलने लगी तो जमीन पर गिर गईं। राजमिस्त्री और आसपास के लोगों ने किसी तरह बंदरों को भगाया। परिजन पहले उन्हें मेरठ लेकर गए, जहां से उन्हें एम्स में रेफर कर दिया गया। 

यह भी पढ़ें: बॉलीवुड अभिनेत्री तापसी पन्नू ने एम्स पहुंचकर जाना शूटर दादी का हाल, एक घंटा रही साथ
विज्ञापन


एम्स में आर्थोपेडिक डिपार्टमेंट के असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. विजय गुर्जर का कहना है कि दाएं पैर की हड्डी टूट गई थी। उनका ऑपरेशन किया गया है जो सफल रहा है। शूटर दादी की उम्र 87 साल है। इस कारण शुरुआत में ऑपरेशन को लेकर संकोच था। लेकिन सभी जांच रिपोर्ट सामान्य पाए जाने के बाद सर्जरी का फैसला किया गया। अभी उन्हें कुछ दिन तक एम्स में ही भर्ती रखा जाएगा।
विज्ञापन


दादी की बायोपिक दीपावली पर होगी रिलीज
शूटर दादी पर बनी बायोपिक फिल्म ‘सांड़ की आंख’ दीपावली पर रिलीज होगी। फिल्म की डबिंग से संबंधित कार्य के लिए दादी को शुक्रवार को मुंबई जाना था। लेकिन फिलहाल अस्पताल में भर्ती होने के कारण शेड्यूल को केंसिल कर दिया गया है।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें