फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: ड्रोन से कांवड़ मार्ग और यातायात व्यवस्था की निगरानी

Thu, 06 Aug 2026 09:21 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
विज्ञापन
विज्ञापन
मोदीपुरम। कांवड़ यात्रा के दौरान शिवभक्तों की सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को लेकर पुलिस ने निगरानी बढ़ा दी है। बृहस्पतिवार को पुलिस अधीक्षक नगर ने मोदीपुरम चौकी से रुड़की रोड तक ड्रोन कैमरे के से कांवड़ मार्ग का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

ड्रोन के जरिये मार्ग की निगरानी करते हुए पुलिस अधिकारियों ने भीड़ और यातायात की स्थिति को देखा। पुलिस अधीक्षक नगर ने ड्यूटी पर तैनात अधिकारियों और पुलिसकर्मियों को सतर्कता बरतने और लगातार निगरानी बनाए रखने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि यातायात को सुचारु रखने के साथ किसी भी आपात स्थिति में तत्काल प्रभावी कार्रवाई की जाए। पुलिस अधिकारियों को कांवड़ यात्रियों की सुरक्षा और सुविधा को सर्वोच्च प्राथमिकता देने के निर्देश दिए गए। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें