मेरठ। कंकरखेड़ा स्थित सनातन धर्म क्रिकेट एकेडमी में चल रही मोहनलाल कपूर मेमोरियल क्रिकेट प्रतियोगिता में सोमवार को सेंट फ्रांसिस व मोनफोर्ड स्कूल के बीच मैच खेला गया। मोनफोर्ड स्कूल ने दस विकेट से जीत दर्ज की।
सेंट फ्रांसिस की टीम ने 10 ओवर में 32 रन बनाए। टीम के नमन ने सबसे अधिक 10 रन बनाए। मोनफोर्ड के गेंदबाज अविका ने तीन, दानिश, अरहान व अरबाज ने दो-दो विकेट लिए। जवाब में खेलने उतरी मोनफोर्ड स्कूल की टीम ने 3.2 ओवर में बिना विकेट खोए लक्ष्य को प्राप्त कर लिया। इसमें अर्पित ने शानदार बल्लेबाजी की। मैन ऑफ द मैच अविका को चुना गया।