कैलाश प्रकाश स्टेडियम में नए सत्र के लिए पंजीकरण कराते खिलाड़ी।
- फोटो : संवाद
मेरठ। कैलाश प्रकाश स्पोर्ट्स स्टेडियम में नए सत्र के लिए पंजीकरण सोमवार से शुरू हो गए हैं। पहले दिन ही विभिन्न खेलों के लिए 114 बच्चों ने पंजीकरण कराया। इनमें से कोई एथलीट तो कोई तीरंदाज व क्रिकेटर बनना चाहता है।
कैलाश प्रकाश स्पोर्ट्स स्टेडियम में क्रिकेट, तीरंदाजी, बास्केटबाल, वालीबाल, हैंडबाल, बैडमिंटन, फुटबाल, हॉकी, एथलेटिक्स, कुश्ती, तैराकी, टेबिल-टेनिस, शूटिंग व बॉक्सिंग समेत कई खेलों का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। नए सत्र में अधिकांश खेलों के कोच हैं। नए सत्र के लिए सोमवार से पंजीकरण शुरू हो गए है।
पिछले सत्र में यहां लगभग 1200 खिलाड़ी प्रशिक्षण ले रहे हैं। नए सत्र के लिए सोमवार को पहले दिन ही 114 बच्चों ने पंजीकरण कराया। स्टेडियम में सिंथेटिक ट्रैक भी बनकर तैयार हो चुका है। पहले दिन पंजीकरण कराने आए अमित ने कहा कि स्टेडियम में सिंथेटिक ट्रैक पर अभ्यास कर सकेंगे। पहले दिन आए बच्चों में 30 से अधिक बच्चे एथलेटिक्स के रहे। इसके अलावा क्रिकेट, बैडमिंटन, बास्केटबाल, तीरंदाजी के लिए भी बच्चों ने भी पंजीकरण कराया।