सरूरपुर। खंड विकास कार्यालय सभागार में ग्राम प्रधान व स्थानीय प्राधिकारी निकाय के सदस्यों की ब्लॉक स्तरीय गोष्ठी एवं उन्मुखीकरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। शुभारंभ ब्लाक प्रमुख मनोज कुमार व खंड शिक्षा अधिकारी सुदर्शन लाल ने किया।
खंड विकास कार्यालय के सभागार में आयोजित कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य शैक्षिक सत्र में बेसिक शिक्षा विभाग द्वारा संचालित विभिन्न कार्यक्रम, योजना तथा सरकार द्वारा डीबीटी के माध्यम से यूनिफॉर्म, स्कूल बैग, स्वेटर, जूता, मोजा एवं स्टेशनरी क्रय हेतु धनराशि का सीधे अभिभावकों के बैंक खाते में प्रेषित किया जाना है। निपुण भारत मिशन ऑपरेशन कायाकल्प आदि विषयों पर स्थानीय प्राधिकारी, ग्राम प्रधान, जनप्रतिनिधियों को जानकारी प्रदान कर उन्मुख किया गया।
कार्यक्रमों एवं गतिविधियों में छात्र-छात्राओं, अभिभावकों एवं समुदाय की सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित किया जाना है। इससे बच्चों के नामांकन, उपस्थिति एवं ठहराव में सकारात्मक वृद्धि होगी। बच्चों को विज्ञान किट वितरित की गई। रंजीत कौर को उत्कृष्ट कार्य करने के लिए सम्मानित किया गया।
इस दौरान अनिता सैनी, डॉ. देव सिंह, नजर मोहम्मद, जहांगीर आलम, संजय कुमार, अनिता, संजय वर्मा, गुरजीत कौर, असजद, विनोद, मनीष, गौरव, संजीव, सुनील, सुधा, धर्मबीर सिंह, सुरेंद्र पाल, मोहनदत्त आदि मौजूद रहे।