फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: बिना कनेक्शन काटे नोटिस जारी कर वसूले जा रहे रुपये

Sat, 26 Oct 2024 01:23 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। ऊर्जा निगम के कुछ कर्मचारी ही लोगों से धोखाधड़ी कर रहे हैं। बकायेदारों का कनेक्शन काटा नहीं और उन्हें नोटिस जारी कर 600-600 रुपये वसूले जा रहे हैं ।
विज्ञापन

रुपये जमा करने के बाद जारी रशीद में रिमार्क में रुपये का ब्योरा भी नहीं लिखा गया है। एक्सईएन ने मामले की जांच एसडीओ को सौंपी है। उधर, उपभोक्ताओं ने भी फर्जीवाड़ा करने वाले कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
जिलेभर में 100 से अधिक उपभोक्तओं को बिना कनेक्शन काटे और जोड़े ही बिल के साथ अतिरिक्त 600 रुपये लिए गए हैं।
एसडीओ को सौंपी मामले की जांच : एक्सईएन पुनित निगम का कहना है कि कनेक्शन काटने के बाद ही बकायेदार से 600 रुपये, जिनमें 300 कनेक्शन काटने और 300 जोड़ने के लिए लिए जाने का नियम है। कहीं न कहीं झोल नजर आ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मामले की जांच एसडीओ को सौंप दी है। गड़बड़ी करने वालों के खिलाफ कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें