फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सहारनपुर: ढाई साल के मासूम को बिलखता छोड़, फांसी के फंदे पर झूल गई आरपीएफ सिपाही की पत्नी

Thu, 13 Aug 2020 10:59 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
विज्ञापन
suicide news - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में बुधवार को थाना सदर क्षेत्र की रेलवे सौ क्वार्टर कॉलोनी में एक महिला ने अपने ढाई साल के मासूम के सामने ही फंदे पर झूलकर जान दे दी। यह महिला स्थानीय रेलवे स्टेशन पर तैनात आरपीएफ कांस्टेबल की पत्नी हैं। आत्महत्या का कारण पति और पत्नी में चल रहा आपसी मनमुटाव माना जा रहा है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर छानबीन शुरू कर दी है।

विज्ञापन


रेलवे सौ क्वार्टर में आरपीएफ के कांस्टेबल प्रमोद कुमार का आवास है। बुधवार की रात में करीब साढ़े दस बजे के बाद वह आवास में पहुंचे तो उन्हें घर में पत्नी नहीं दिखाई दी। वह  जब कमरे में पहुंचे तो पत्नी उमा (26) का शव कपड़े से बनाए गए फंदे से लटका मिला। पत्नी का शव फांसी के फंदे से लटका हुआ था, जबकि ढाई साल का मासूम मां के शव के नीचे बैठा बिलख रहा था।
 

विज्ञापन

कुछ देर बाद आरपीएफ के अन्य साथियों तक घटना की सूचना पहुंची। बाद में थाना सदर पुलिस को सूचना दी। पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर शव को उतरवाया और उसे जिला अस्पताल की मोर्चरी में भेजा। थाना सदर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

थाना सदर प्रभारी पंकज कुमार पंत ने बताया कि आत्महत्या का कारण परिवार में ही आपसी मनमुटाव लग रहा है। उमा का मायका पानीपत के जलालपुर में है। अभी तक मायके पक्ष की ओर से इस मामले में कोई तहरीर नहीं दी गई है।

उधर, एसपी सिटी विनीत भटनागर ने बताया कि घटना के पीछे स्पष्ट कारण अभी सामने नहीं आया है। पुलिस टीम जांच कर रही है। यदि किसी पक्ष से कोई तहरीर आती है तो उसके अनुरूप कार्रवाई होगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें