दौराला। दौराला पुलिस ने रविवार को चेकिंग के दौरान दुकान के बाहर खड़े होकर आने-जाने वाली युवतियों से छेड़छाड़ कर रहे युवक को लोगों की सूचना पर पकड़ लिया। पुलिस आरोपी को थाने ले आई और प्राथमिकी दर्ज की।
सीओ दौराला प्रकाश चंद्र अग्रवाल ने बताया कि रविवार को महिला उप निरीक्षक इंदु सैनी पुलिस बल के साथ दौराला चौराहे पर चेकिंग कर रहीं थी। लोगों ने उन्हें सूचना दी कि एक दुकान के बाहर खड़े होकर एक युवक आने-जाने वाली युवतियों से फब्तियां और छेड़छाड़ कर रहा है। पुलिस ने पहुंचकर युवक को पकड़ लिया। पूछताछ में युवक ने अपना नाम समसपुर सुरानी निवासी अजय बताया। पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है।