फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बागपत: युवती से छेड़छाड़, विरोध करने पर पीटा, जबरन उठाकर ले जाने का आरोप

Sat, 11 May 2019 05:43 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

बागपत जिले के एक गांव में शुक्रवार को शाम के समय युवती से छेड़छाड़ की गई। विरोध करने पर मारपीट की गई। आरोप है कि हमलावर युवती को उठाकर चौपाल पर ले गए। ग्रामीणों ने उसे किसी तरह बचाया। पीड़ितों ने बड़ौत कोतवाली में तहरीर दी, लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। पीड़ित परिवार ने एसपी को प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की मांग की।

विज्ञापन


शनिवार को बड़ौत कोतवाली के एक गांव के ग्रामीण एसपी दफ्तर पहुंचे। उन्होंने एसपी को प्रार्थना पत्र देकर बताया कि गांव का रहने वाला एक व्यक्ति मजदूरी कर परिवार का पालन पोषण करता है। शुक्रवार की शाम सात बजे के लगभग गांव का ही एक युवक घर में घुस आया और उसकी बेटी से छेड़छाड़ करने लगा। उसके कपड़े फाड़ दिए। 

विज्ञापन

विरोध करने पर मारपीट कर घायल कर दिया। शोर शराबा होने पर आरोपी युवक पक्ष के पांच-छह लोग आए और जबरन उसकी बेटी को उठाकर गांव की चौपाल पर ले गए। 

ग्रामीणों ने उसे बचाया। पीड़ित ने बड़ौत कोतवाली में तहरीर दी, लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। शनिवार की सुबह छह बजे के आरोपियों ने परिवार पर फिर से हमला बोल दिया। उनकी लाठी डंडों से पिटाई की। धमकी दी कि यदि पुलिस से शिकायत की तो जान से मार देंगे। उन्होंने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई होगी। एसपी शैलेश कुमार पांडेय ने निष्पक्ष जांच कराकर कार्रवाई का आश्वासन दिया। 

नोट- इन खबरों के बारे अपकी क्या राय है। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/ 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें