बागपत जिले के एक गांव में शुक्रवार को शाम के समय युवती से छेड़छाड़ की गई। विरोध करने पर मारपीट की गई। आरोप है कि हमलावर युवती को उठाकर चौपाल पर ले गए। ग्रामीणों ने उसे किसी तरह बचाया। पीड़ितों ने बड़ौत कोतवाली में तहरीर दी, लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। पीड़ित परिवार ने एसपी को प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की मांग की।
शनिवार को बड़ौत कोतवाली के एक गांव के ग्रामीण एसपी दफ्तर पहुंचे। उन्होंने एसपी को प्रार्थना पत्र देकर बताया कि गांव का रहने वाला एक व्यक्ति मजदूरी कर परिवार का पालन पोषण करता है। शुक्रवार की शाम सात बजे के लगभग गांव का ही एक युवक घर में घुस आया और उसकी बेटी से छेड़छाड़ करने लगा। उसके कपड़े फाड़ दिए।