फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut: घर में घुसकर छेड़छाड़, सरेआम अश्लील हरकतें; विरोध पर जान से मारने की धमकी

Thu, 01 Jan 2026 02:33 PM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

मेरठ के ब्रह्मपुरी और कंकरखेड़ा थाना क्षेत्रों में युवतियों से छेड़छाड़ और अश्लील हरकतों के मामले सामने आए हैं। विरोध करने पर आरोपियों ने जान से मारने की धमकी दी। दोनों मामलों में पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
Crime demo - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ के ब्रह्मपुरी थाना क्षेत्र में रहने वाली एक युवती ने श्यामनगर निवासी आतिफ पर घर में घुसकर छेड़छाड़ करने का गंभीर आरोप लगाया है। पीड़िता के भाई ने थाने में दी तहरीर में बताया कि सोमवार रात करीब 10 बजे आतिफ उनके घर पहुंचा और दरवाजा खटखटाया। दरवाजा खोलते ही आरोपी गाली-गलौज करता हुआ जबरन घर में घुस गया और युवती के साथ छेड़खानी करने लगा।

विज्ञापन

 

शोर मचाने पर दी जान से मारने की धमकी
पीड़िता द्वारा शोर मचाने पर परिजन मौके पर पहुंचे, जिसे देखकर आरोपी जान से मारने की धमकी देता हुआ फरार हो गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। सीओ ब्रह्मपुरी सौम्या अस्थाना ने बताया कि आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है और उसकी गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।

ब्यूटी पार्लर संचालिका से अश्लील हरकतें
रोहटा रोड स्थित एक कॉलोनी में ब्यूटी पार्लर संचालिका ने कॉलोनी निवासी युवक प्रदीप पर लंबे समय से अश्लील हरकतें करने का आरोप लगाया है। पीड़िता का कहना है कि आरोपी जब भी उसे देखता है, अश्लील इशारे और टिप्पणी करता है, जिससे उसका घर से निकलना तक मुश्किल हो गया है।

विरोध करने पर मिली धमकी
पीड़िता के अनुसार मंगलवार को ब्यूटी पार्लर जाते समय आरोपी ने फिर से अभद्र टिप्पणी की। विरोध करने पर आरोपी ने जान से मारने की धमकी दी। शोर सुनकर आसपास के लोग जमा हो गए, जिसके बाद आरोपी मौके से भाग गया। महिला की तहरीर पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

पुलिस ने शुरू की तलाश
एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह ने बताया कि आरोपी की तलाश की जा रही है और जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा। दोनों मामलों में पुलिस का कहना है कि महिलाओं की सुरक्षा से कोई समझौता नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें