लावड़। राष्ट्रीय खेल दिवस के उपलक्ष्य में बृहस्पतिवार को नेहरू युवा केंद्र के तत्वावधान में दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें आधा दर्जन गांवों के धावकों ने हिस्सा लिया।
हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती पर बृहस्पतिवार को राष्ट्रीय खेल दिवस पर आयोजित दौड़ प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य अतिथि पूर्व चेयरमैन प्रत्याशी मोहन सैनी ने फीता काटकर किया। प्रतियोगिता में लावड़, जमालपुर, चिंदौड़ी, अंदावली, मीठेपुर के धावकों ने हिस्सा लिया। प्रतियोगिता में प्रथम स्थान मोहित चिंदौड़ी, शिवम ने द्वितीय व आकाश कुमार जमालपुर ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। विजेताओं को मुख्य अतिथि ने पुरस्कार देकर सम्मानित किया। यहां पर रवि बटजेवरा, पिंटू सैनी, राहुल सैनी, अंशुल प्रधान, रविंद्र कुमार का सहयोग रहा।