उन्होंने कहा कि भारत बहुत बड़ा देश है, यहां पर गो आधारित खेती से न सिर्फ किसानों की आय बढ़ेगी, बल्कि गंभीर बीमारियों से भी छुटकारा मिलेगा। किसान गो आधारित खेती से जागरूक होकर उसकी ओर अग्रसर हो रहे हैं।
यह भी पढ़ें: पश्चिमी यूपी का हाल : हड़ताल से हजारों घरों की बत्ती गुल, पानी को तरसे लोग, सैकड़ों गांवों में छाया अंधेरा
उन्होंने बताया कि आने वाला समय गो आधारित और प्राकृतिक खेती का है। उन्होंने कहा कि जो किसान गो आधारित खेती करने की सोच रहे हैं, वह अपनी भूमि के आधे भाग में गो आधारित खेती करें, उसके बाद अपनी पूरी भूमि को गो आधारित कर लें, क्योंकि उनकी आय पहले से ज्यादा बढ़ जाएगी।