फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संगीत सोम के बयान से भाजपा का कोई लेना-देना नहीं

Tue, 17 Oct 2017 01:51 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ
विज्ञापन
भाजपा विधायक संगीत सोम - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
मेरठ। सरधना संगीत सोम के विवादास्पद बयान पर विभिन्न दलों और नेताओं ने तीखी प्रतिक्रियाएं व्यक्त की हैं। उनके इस बयान पर भाजपा ने जहां पल्ला झाड़ लिया है वहीं सभी ने इस पर अपनी-अपनी रायशुमारी करते हुए कहा है कि ताजमहल देश की धरोहर है। उधर, कई लोगों ने इस बयान को महज राजनीति स्टंट बताया है। गौरतलब है कि रविवार को मेरठ में आयोजित एक कार्यक्रम में संगीत सोम ने कहा था कि बाबर, अकबर और औरंगजेब जैसे लोग महापुरुष नहीं गद्दार थे। इनका नाम इतिहास से हटाया जाएगा। साथ ही ऐसे लोगों द्वारा बनाई गई इमारतों के नाम भी बदला जाएगा।
विज्ञापन


मैने ताजमहल पर कुछ नहीं कहा
मैने ताजमहल के बारे में कुछ नहीं कहा है। ताजमहल तो हमारी सांस्कृतिक धरोहर है। मैने तो केवल इतिहास के बारे में बात की है जो सही है।   - ठा. संगीत सोम विधायक सरधना

राष्ट्रीय धरोहर है ताजमहल
संगीत सोम का बयान उनका व्यक्तिगत बयान है। इससे भाजपा का कोई लेना देना नहीं है। लेकिन ताजमहल विश्व के सात आश्चर्यों में शामिल है। इसे देखने के लिए लाखों पर्यटक हर साल विदेशों से भारत आते हैं। वैसे भी यह स्मारक अब पुरातत्व विभाग के संरक्षण में राष्ट्रीय धरोहर में शामिल है, जिसका किसी धर्म से कोई लेना देना नहीं है। वहीं ओवैसी को खबरों में रहने के लिए अनर्गल प्रलाप करने की आदत है। हर बात पर अव्यवहारिक और अमर्यादित प्रतिक्रिया देना उनका शगल है।    - डॉ. लक्ष्मीकांत वाजपेयी, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष भाजपा
विज्ञापन


संगीत सोम को इतिहास की जानकारी नहीं
संगीत सोम व ओवैशी को इतिहास की जानकारी नहीं है। दोनों विवादित बयानों से समाज में विद्वेष फैलाकर चुनाव जीतने का हथकंडा अपनाते हैं। ताजमहल देश की सांस्कृतिक धरोहर है और विश्व के आश्चर्यों में से एक हैं। संगीत सोम का बयान पार्टी की लाइन सबका साथ, सबका विकास से भी मेल नहीं खाता है। - केसी त्यागी, प्रधान महासचिव जेडीयू

विवादित बयान के लिए एक्सपर्ट
संगीत सोम व ओवैशी विवादित बयान देने के लिए एक्सपर्ट हैं। नेताओं को ऐसे बयानों पर नहीं देश और समाज के विकास पर ध्यान देना चाहिए। विवादित बयानों से कुछ समय के लिए चर्चा तो पाई जा सकती है, लेकिन इतिहास पुरुष नहीं बना जा सकता।     - डॉ. राजकुमार सांगवान, पूर्व प्रदेश संगठन प्रभारी रालोद

गड़े मुर्दे उखाड़ रही भाजपा
भाजपा गड़े मुर्दे उखाड़ने का काम कर रही है, उसे मानवता वालों मुद्दों से कोई लेना देना नहीं है। ताजमहल को सातवां अजूबा कहकर देश-विदेश से लोग आते हैं। इस तरह के बयान राजनीति चमकाने और लोगों में दरार डालने के लिए दिए जाते हैं।   - राजपाल सिंह, सपा जिलाध्यक्ष

भावनाएं भड़काने का काम करते हैं
भाजपा वाले रेलवे लाइन तो सही करा नहीं पाए और इतिहास की बात करते हैं। ये जन सुविधा की बात नहीं करते, बल्कि भावनाएं भड़काने की बात करते हैं, लेकिन अब जनता इन्हें पहचान चुकी है और इन्हें नकारना शुरू कर दिया है।        - अब्दुल अलीम अलवी, सपा महानगर अध्यक्ष

 
विज्ञापन

इतिहास को कोई नहीं मिटा सकता

महाराजा अनंगपाल तोमर की प्रतिमा का अनावरण करते विधायक - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
इतिहास को कोई नहीं मिटा सकता
जिम्मेदार व्यक्ति को ऐसी बात नहीं करनी चाहिए। इतिहास को कोई नहीं मिटा सकता। वह ऐसे ही रहेगा। जो लोग इतिहास को बदलने की बात करते हैं उन्हें गंभीरता से विचार करना चाहिए।
बाबू मुनकाद अली, राज्यसभा सदस्य, बसपा

इतिहास को संजोने की जरूरत 
ताजमहल देश का गौरव है। किसी भी राजनेता को इसके या इतिहास के बारे में कुछ भी कहने से पहले सौ बार सोचना चाहिए। एतिहासिक धरोहर और इतिहास को संजोने की जरूरत है। - अतर सिंह राव, एमएलसी बसपा


नगर विकास मंत्री सोम के बयान से असहमत
झांसी। प्रदेश के नगर विकास मंत्री सुरेश खन्ना ने विधायक संगीत सोम के उस बयान पर असहमति जताई है, जिसमें उन्होंने ताजमहल को भारत का धब्बा कहा है। खन्ना ने कहा कि ताजमहल उत्तर प्रदेश की संपत्ति है। करोड़ों देसी और विदेशी पर्यटक ताजमहल को देखने आते हैं। 
 

औवैसी ने पूछा, क्या सरकार पर्यटकों को ताजमहल नहीं देखने की सलाह देगी
हैदराबाद। सोम के बयान पर एतराज जताते हुए ऑल इंडिया मजलिस ए इत्तेहादुल मुस्लिमीन के हैदराबाद से सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने कहा कि भाजपा विधायक जिन्हें देशद्रोही कह रहे हैं उन्होंने लाल किला भी बनवाया है और ताजमहल भी, तो क्या प्रधानमंत्री मोदी 15 अगस्त को लालकिले प्राचीर से तिरंगा फहराना बंद कर देंगे। क्या मोदी और योगी विदेशी पर्यटकों से कहेंगे कि वे ताजमहल देखने न जाएं। उन्होंने कहा कि नई दिल्ली के हैदराबाद हाउस का निर्र्माण भी देशद्रोहियों और गद्दारों ने किया तो क्या प्रधानमंत्री हैदराबाद हाउस में विदेशी मेहमानों की मेहमाननवाजी करना बंद कर देंगे। मालूम हो कि हैदराबाद के आखिरी निजाम उस्मान अली खान ने ब्रिटिश सरकार द्वारा दी गई जमीन पर हैदराबाद हाउस का निर्माण करवाया था। 

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें