मंदिर पर रंग करवाने को लेकर दो पक्षों में हुई थी कहासुनी
बहसूमा। क्षेत्र के गांव मोहम्मदपुर शकिस्त में मंगलवार को मंदिर पर रंग करवाने को लेकर दो पक्षों में हुई कहासुनी के बाद आपस में देखते ही देखते लात घूसे व लाठी-डंडे से हमला बोल दिया। हमले में दोनों पक्षों से गौरव, सौरभ, राजकुमार उर्फ पप्पू व काके मामूली रूप से घायल हो गए। आरोप है कि फायरिंग भी की गई। पुलिस ने घायलों को हस्तिनापुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भिजवाया।
ग्रामीणों ने बताया कि मोहम्मदपुर सकिश्त गांव स्थित दुर्गा मंदिर में रंगाई, पुताई का कार्य चल रहा है। मंदिर में चल रहे कार्य को लेकर एक दिन पहले बिल्लू उर्फ वीरेंद्र पक्ष व राजकुमार उर्फ पप्पू पक्ष में मामूली रूप से विवाद हो गया था। उस समय तो ग्रामीणों ने जैसे तैसे मामले को शांत कर दिया।
बिल्लू उर्फ वीरेंद्र पक्ष का कहना है कि एक दिन पहले हुए मामूली विवाद की रंजिश में मंगलवार को उसके तीन पुत्र गौरव, सौरभ, विवेक व उनकी मां शिमला भैंस बुग्गी लेकर खेत पर चारा लेने जा रहे थे। आरोप है कि राजकुमार उर्फ पप्पू व उसके साथियों ने गाली गलौज कर लाठी डंडों से हमला कर फायरिंग कर दी। फायरिंग में वह बाल-बाल बचे। हमले में गौरव, सौरव, विवेक मामूली रूप से घायल हुए।
वहीं, राजकुमार उर्फ पप्पू पक्ष का कहना है कि मंदिर में पुताई को लेकर बिल्लू बेवजह व्यवधान डाल रहा है। उसका काम पुताई करने का है लेकिन वह आगे की बात बताता है। समाज के फैसले करने को तैयार नहीं है। इसी बात को लेकर आपस में विवाद हो गया था। थाना प्रभारी डीएसपी कृष राजपूत का कहना है कि दोनों पक्षों से पूछताछ की जा रही है। फायरिंग से जुड़ा सबूत नहीं मिला है। मामले की गहनता से जांच की जा रही है। सीओ मवाना संजय जायसवाल का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।
घायल गौरव निवासी गांव मोहम्मदपुर शकिस्त। (बहसूमा)
घायल गौरव निवासी गांव मोहम्मदपुर शकिस्त। (बहसूमा)
घायल गौरव निवासी गांव मोहम्मदपुर शकिस्त। (बहसूमा)