फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CBI अफसर की बेटी ने मोहब्बत में दिलाई प्रेमी को कार, धोखा, अब पहुंचीं थाने

Mon, 18 Sep 2017 08:10 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ
विज्ञापन
प्यार में धोखा
विज्ञापन
इश्क का भूत जब किसी के सिर चढ़ता है तो वह रिश्ते-नाते सब भूल जाता हैं। प्यार में परिवार को धोखा देना उसके लिए सबसे आसान काम होता है। ऐसा ही एक ताजा मामला सामने आया कि एक सीबीआई इंस्पेक्टर की बेटी ने अपने पिता के एटीएम से रुपए चोरी कर प्रेमी को स्विफ्ट कार, महंगी मोटरसाइकिल और महंगे मोबाइल दिलाए। खास बात है कि कुछ दिनों से दोनों के बीच अनबन चल रही थी और सोमवार को प्रेमिका अपने किसी दोस्त के साथ थाना कंकरखेड़ा में पहुंची। जहां उसने अपने प्रेमी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। उसने बताया कि उसका प्रेमी उसे जान से मारने की धमकी दे रहा है। हालांकि पुलिस ने मामला मवाना थाना क्षेत्र का बताकर युवती को टरका दिया।
विज्ञापन


पढ़ें : थाने में प्रेमिका बोली, शादी करोगे या फिर जेल जाओगे, प्रेमी बोला...

करीब दो साल से सीबीआई इंस्पेक्टर की बेटी का किसी युवक से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। इस बीच उसने अपने प्रेमी को महंगी गाड़ी और महंगे मोबाइल दिलाए। किसी बात को लेकर दोनों के बीच अनबन शुरू हो गई तो प्रेमी युवती को जान से मारने की धमकी देने लगा। जब कई बार धमकी दी गई तो युवती सोमवार को थाना कंकरखेड़ा में सुरक्षा की मांग करने पहुंची। पुलिस ने युवती की शिकायत नहीं सुनी और यह कहकर भेज दिया कि आरोपी मवाना थाना क्षेत्र से फोन कर रहा है तो वहीं शिकायत दर्ज कराओ। युवती शास्त्रीनगर की रहने वाली हैं।
विज्ञापन


शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें