मेरठ के कंकरखेड़ा थाना क्षेत्र के गांव बटजेवरा में आज सुबह के समय एक ईको गाड़ी तेज रफ्तार के दौरान अनियंत्रित होकर एक परचून की दुकान के अंदर जा घुसी, जिसमें हादसे के दौरान एक व्यक्ति, बच्चे सहित तीन लोगों को घायल कर दिया।
जानकारी के अनुसार दुकान मालिक दुलीचंद आज सुबह अपनी दुकान पर ही था। पड़ोसी राजेंद्र और महिला ओमवती भी दुकान पर ही थे। इसी दौरान एक तेज रफ्तार ईको कार अनियंत्रित होकर दुकान में घुस गई।
यह भी पढ़े: Green Field Corridor: शामली में भाकियू ने कलक्ट्रेट के सामने पानीपत-खटीमा हाईवे किया जाम, उठाईं ये मांगें
इसमें दुकान के बाहर साईकिल चला रहे बच्चे समेत तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना से इलाके में हड़कंप मच गया। आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया।
वहीं घायलों के परिजनों ने घटना के बाद हंगामा दिया। पुलिस ने कार को दुकान से हटाने की कौशिश की, लेकिन पुलिस को कार हटाने नहीं दी। अपनी समस्या बताते हुऐ परिजनों ने पुलिस से कहा की यह गाड़ी पूरे दिन सरधना रोड पर डगगे मारी में चलती है। आप इन गाड़ियों को क्यों बंद नहीं करते
पुलिसकर्मियों ने हंगामा कर रहे लोगों को समस्या के समाधान का आश्वासन दिया तब जाकर वे शांत हुए। बताया गया कि दुकान मालिक दुलीचंद की दुकान में काफी नुकसान भी हुआ है।