फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोदी ने हमें तीन तलाक से बचाया, हम नहीं हारने देंगी गुजरात चुनाव

Fri, 08 Dec 2017 03:31 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ
विज्ञापन
मुस्लिम महिलाएं - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
यूपी में खत्म हुए निकाय चुनाव के बाद गुजरात के विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी पारा पूरी तरह तपा हुआ है। सबकी नजरें गुजरात चुनाव पर हैं। इसी बीच भारी संख्या में मुस्लिम महिलाएं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के समर्थन में उतर आई। महिलाएं बोली कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हमें तीन तलाक से बचाया है। हम गुजरात और 2019 के लोकसभा चुनाव में भाजपा की सरकार बनवाकर ही दम लेंगी। 
विज्ञापन


पढ़ें : लखनऊ तक गूंजा किठौर का खूनी संघर्ष, SSP ने दिए सख्त निर्देश

बृहस्पतिवार को भारी संख्या में मुस्लिम समाज की महिलाएं आईएमएम भवन में भाजपा के बुनकर एवं कामगार प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक एम. आजाद अंसारी और महानगर अध्यक्ष अमित गगनेजा के नेतृत्व में एकत्र हुई। मुस्लिम महिलाओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा जिंदाबाद के नारे लगाए। शाजिया व नरजिश अंसारी ने पत्रकारों से वार्ता करते हुए कहा कि कुछ तथाकथित राजनीतिक दल गुजरात चुनाव में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा को हराने का अथक प्रयास कर रहे हैं। ऐसे में हमारा फर्ज बनता है कि हम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सम्मान की रक्षा करें। क्योंकि, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हमें तीन तलाक के उत्पीड़न से बचाया है। हम गुजरात चुनाव के लिए मुस्लिम समाज से अपील करते हैं कि वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का समर्थन करें। प्रधानमंत्री के सबका साथ, सबका विकास के नारे को साकार करें। महिलाओं ने कहा कि आज मुस्लिम समाज नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में चल रही सरकारों से खुद को खुशहाल महसूस कर रहा है। इसलिए मुसलमान झूठ फरेब की राजनीति से निकलकर पीएम का समर्थन करें। शाहिन प्रवीन, कमरजहां, शूूबी प्रवीन, सदफ फातिमा, सलमा गौरी, महराज बानो, तमन्ना, आयशा, गौरी, मोहसीना, शमा, प्रवीन, नानो कुरैशी, सुम्यदा सैय्यद, खुशहाल बानों सहित दर्जनों महिलाएं मौजूद रही।
विज्ञापन


शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें