फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नए भारत का सपना दिखा गए मोदी

Fri, 29 Mar 2019 03:15 AM IST
Gaurav sharma न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
राजनीति - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विज्ञापन

 प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रैली में नए भारत का सपना दिखाया। कहा कि जनता के समर्थन से एक मजबूत और निर्णायक सरकार बनती है। नया भारत विश्व में सम्मानित होगा। सभी को मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध होंगी। देश स्वस्थ, सुरक्षित और शिक्षित होगा। हर व्यक्ति को अपनी प्रतिभा निखारने का मौका मिलेगा। शिक्षा में सामान अफसर होंगे। सुरक्षित जिंदगी जीने का अवसर मिलेगा। यहां खेती करना लाभदायक होगा। भारत का जवान सम्मान महसूस करेगा। हर व्यापारी को सहूलियत मिलेगी। विज्ञान के क्षेत्र में भारत विकसित देशों की बराबर करेगा। विश्व अर्थव्यवस्था और सामाजिक प्रगति में भारत की हिस्सेदारी होगी। अगर आपको ऐसी सरकार चाहिए, तो आशीर्वाद दीजिए। प्रधानमंत्री ने आयुष्मान योजना का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि देश के 50 करोड़ लोगों को पांच लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज भी इसी सरकार ने दिया है।
विज्ञापन

धूप से बिलबिलाए लोग, कई बेहोश
प्रधानमंत्री की रैली में धूप में बैठे लोग बिलबिला गए। कई तो बेहोश भी हो गए। दरअसल, लोग सुबह नौ बजे से ही आने शुरू हो गए थे, इनमें महिलाएं भी थीं। प्रधानमंत्री का भाषण दोपहर करीब 12 बजे शुरू हुआ, जो करीब एक बजे तक चला।
विज्ञापन

प्रधानमंत्री का मुखौटा, टीशर्ट की धूम
रैली में अनेक युवा प्रधानमंत्री का मुखौटा लगाकर और मैं भी चौकीदार लिखी टीशर्ट पहनकर आए थे। रैली स्थल से पहले ही एक वैन पर यह सब सामान बिक रहा था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें