इकरार अहमद.....एनएएस इंटर कॉलेज में छात्रों द्वारा तैयार किए गए रेडियो कंट्रोल प्लेन का उड़ान प
मेरठ। एनएएस इंटर कॉलेज में महान अंतरिक्ष यात्री राकेश शर्मा के जन्मदिन पर रेडियो कंट्रोल प्लेन का मॉडल विद्यालय के 13 छात्रों द्वारा प्रस्तुत किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय प्रबंधक अमित शर्मा व पूर्व विधायक राजेंद्र शर्मा ने किया।
रेडियो कंट्रोल प्लेन को बनाने और बनाकर उड़ाने का प्रशिक्षण देने में आईआईटी दिल्ली की टीम को ग्रेड के सम्मानित सदस्य श्वेतांक त्रिपाठी, धीरज, मुदित, अभिनव चौरसिया, सचित सिंह एवं सौरभ यादव की भूमिका महत्वपूर्ण रही। पूरी टीम ने बहुत ही तन्मयता से विद्यालय के छात्रों को प्रशिक्षित किया।
इसमें रविन, लोकेश, राजा गोस्वामी, शिव, सनी, प्रिंस, मोहम्मद हस्सान, निशांत वर्मा, पंकज, शिवम सिंह, राजेश और आर्यन शामिल रहे। पूर्व विधायक राजेंद्र शर्मा ने छात्रों को अपने लक्ष्य के प्रति एकाग्र रहने के लिए और विज्ञान संबंधी गतिविधियों में सक्रिय रहने के लिए प्रेरित किया। वरिष्ठ प्रवक्ता पुष्पेंद्र कुमार, अजीत कुमार चौधरी, प्रवीण कुमार बंसल, अनुराग शर्मा, अश्वनी कुमार, वीरेंद्र कुमार भगत, पंकज गुप्ता आदि मौजूद रहे। संवाद