दयावती मोदी अकादमी में जिलास्तरीय मॉक ड्रिल का किया आयोजन
संवाद न्यूज एजेंसी
मोदीपुरम। भूकंप जैसी आपदा से निपटने के लिए शुक्रवार को दयावती मोदी अकादमी में जिलास्तरीय मॉक ड्रिल की गई। इसमें आपातकाल में बचाव की तैयारियों को परखा गया। बच्चों को बताया गया कि विकट हालात में क्या करना चाहिए।
इसमें ट्रायल के तौर पर स्कूल में भूकंप आने का सायरन बजाया। स्कूल परिसर में अफरा- तफरी मच गई। इसमें घायल हुए छात्रों को जिन्हें एंबुलेंस और मेडिकल टीम की मदद से दयावती मोदी जूनियर विंग के मैदान में बनाए गए टेंट अस्पताल तक पहुंचाया गया। चिकित्सकों और नर्सिंग स्टाफ ने तेजी से उनका उपचार शुरू किया।
ड्रिल का मकसद यह सिखाना था कि यदि किसी आपदा में अस्पताल भी क्षतिग्रस्त हो जाए तो राहत व बचाव कार्य कैसे संचालित किए जाएं। मौके पर एंबुलेंस की आवाजाही, मेडिकल स्टाफ की तैनाती, घायलों का प्राथमिक उपचार, उन्हें सुरक्षित स्थान तक पहुंचाने की व्यवस्थाएं सिखाई गई। जिलाधिकारी डॉ. विजय कुमार व डिप्टी सीएमओ सुधीर कुमार, उत्तर प्रदेश आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के वाइस चेयरमैन लेफ्टिनेंट जनरल वाई डिमरी, एसडीएम सरधना उदित नारायण सेंगर, स्काउट-गाइड टीम, मेडिकल टीम, जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी और आपदा मित्र मौजूद रहे।
बच्चों ने भी बचाव के गुर सीखे और पूरी तत्परता के साथ ड्रिल में भाग लिया। जिलाधिकारी ने कहा कि इस तरह की मॉक ड्रिल से आपदा की घड़ी में घबराहट कम होती है और बचाव कार्य तेजी से संचालित किए जा सकते हैं। प्रधानाचार्य डॉ. ऋतु दीवान ने कहा कि आपदा के लिए समाज में तैयारियों की परख और जनता को जागरूक करने का यह अभ्यास सफल रहा।
मोदीपुरम - पशु चिकित्सा शिविर में पशुओं की जांच करते चिकित्सक।
मोदीपुरम - पशु चिकित्सा शिविर में पशुओं की जांच करते चिकित्सक।