खरखौदा। पश्चिमी उत्तर प्रदेश संयुक्त व्यापार मंडल की बैठक कस्बा स्थित मंडल कार्यालय पर आयोजित की गई। इसमें मुख्य अतिथि प्रांतीय अध्यक्ष पंडित आशु शर्मा रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता राकेश शर्मा व संचालन महामंत्री हरिओम शर्मा ने किया। बैठक में व्यापारियों की समस्याओं पर विचार-विमर्श किया गया। पुलिस सुरक्षा, खाद्य पदार्थों के नमूने के नाम पर उत्पीड़न आदि सहित मुद्दों पर विचार-विमर्श किया गया। प्रांतीय अध्यक्ष ने अधिक अधिक से अधिक सदस्य व्यापार मंडल से जोड़ने का आह्वान किया। बैठक में बिजौली निवासी प्रदीप, बोबी, सोनू फफूडा, धीरज सोनू पीपली खेड़ा, विजय गोयल सहित कई व्यापारी मौजूद रहे।