फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: मेरठ में दरोगा के बेटे से बदमाशों ने मोबाइल लूटा, विरोध करने पर दी गोली मारने की धमकी

Thu, 02 Dec 2021 12:46 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
विज्ञापन
एसएसपी प्रभाकर चौधरी। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

मेरठ के मोदीपुरम कैंट स्टेशन पर बुधवार देर रात बदमाशों ने दरोगा के बेटे से हथियारों के बल पर मोबाइल लूट लिया। युवक ने विरोध किया तो बदमाशों ने गोली मारने की धमकी दी। पीड़ित ने थाने पर तहरीर दी है।

विज्ञापन


रामनगर कॉलोनी निवासी आजाद सिंह दिल्ली पुलिस में सब इंस्पेक्टर है। बुधवार को उनका बेटा निखिल सहारनपुर से एसएससी जीडी का पेपर देकर ट्रेन से लौट रहा था। कैंट स्टेशन पर बदमाशों ने युवक से हथियारों के बल पर मोबाइल लूट लिया। 

यह भी पढ़ें:  दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे : पाथवे कंपनी आज से करेगी टोल का ट्रायल, एक सप्ताह में शुल्क वसूली होगी शुरू 
विज्ञापन


इस दौरान युवक बदमाशों से भिड़ गया। बदमाशों ने युवक को गोली मारने की धमकी दी। दोनों बदमाश रेलवे ट्रैक पार कर भाग निकले। पीड़ित युवक ने बदमाशों का पीछा किया। लेकिन, सफलता नहीं मिली।
विज्ञापन

 
पीड़ित थाने पर तहरीर देने पहुंचा। परंतु, कंकरखेड़ा थाना पुलिस ने सदर थाना क्षेत्र का मामला बताकर युवक को चलता कर दिया। जिस पर युवक ने सदर थाने पहुंचकर तहरीर दी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें