फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंचायत चुनाव 2021: चुनाव से पहले ही गांवों में ‘मोबाइल वोटिंग’ से रोज चुने जा रहे प्रधान, पढ़िए खास रिपोर्ट

Sat, 03 Apr 2021 06:41 PM IST
मेरठ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ

सार

  • ग्राम पंचायतों में मोबाइल वोटिंग के जरिए रोज चुने जा रहे ग्राम प्रधान
  • उम्मीदवारों के बीच कांटे की टक्कर
विज्ञापन
पंचायत चुनाव। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंचायत चुनाव से पहले ही ग्राम पंचायतों में मोबाइल वोटिंग के जरिए रोज ग्राम प्रधान चुने जा रहे हैं। गांवों में मोबाइल पर ‘स्मार्ट वोटिंग’ खूब लोकप्रिय हो रही है। एक मोबाइल एप के लिंक के जरिए प्रत्याशियों के बीच जोर आजमाइश जारी है। मतदाता बाकायदा उन्हें एक क्लिक के जरिए वोट भी दे रहे हैं।

विज्ञापन


ब्लॉक रोहटा और सरूरपुर के गांवों में सोशल मीडिया ग्रुप चलाया जा रहा है। युवा लोगों को सोशल मीडिया ग्रुप से जोड़कर लोगों से विचार विमर्श कर ग्राम प्रधान चुनाव को रोमांचक बना रहे हैं। ग्रामीणों ने बताया कि प्रतिदिन एक मोबाइल पोलिंग लिंक सभी वोटरों को भेजा जाता है। इसके जरिए यह पता किया जाता है कि कौन प्रत्याशी कितने पानी में है।

वोटर लिंक पर जाकर देख लेते हैं कि कौन प्रत्याशी कितने वोट पा चुका है। जो लोग प्रदेश से बाहर हैं, उन्हें भी लिंक भेजकर वोट डालने के लिए अनुरोध किया जा रहा है। हालांकि जनपद में पंचायत चुनाव के तहत तीसरे चरण में 26 अप्रैल को मतदान होगा। फिलहाल संभावित दावेदार नामांकन फार्म खरीद रहे हैं।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: बिजनौर: सभासद ने बहाने से घर बुलाकर की अश्लीलता, महिला ने सरेआम चप्पलों से पीटा, वीडियो वायरल
विज्ञापन


उम्मीदवारों के बीच कांटे की टक्कर
रोहटा ब्लॉक के रासना, मिर्जापुर, डूंगर, सलाहपुर, सिंधावली जबकि सरूरपुर की जसड़ सुलताननगर, गोटका, कालंदी, पांचली बुजुर्ग, जैनपुर, मैनापूठी ग्रामसभाओं में प्रत्याशियों और वोटरों में चुनावी बुखार तेज है। वोटर अपने अपने प्रत्याशी को जिताने के लिए अधिक से अधिक लोगों से वोट करा रहे हैं। हालांकि एप में कई खामियां भी हैं। कुछ लोग फर्जी वोटिंग के भी आरोप लग रहे हैं।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें