- पीड़ित ने टीपी नगर थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की रखी है मांग
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी मेरठ। टीपी नगर थाना क्षेत्र के मलियाना के रहने वाले गार्ड से बाइक सवार दो बदमाशों ने नवीन मंडी के पास मोबाइल लूट लिया। पीड़ित ने टीपी नगर थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस सीसीटीवी के आधार पर जांच पड़ताल कर रही है।
मलियाना निवासी मुनेंद्र सिंह दिल्ली रोड स्थित एक कंपनी में सिक्योरिटी गार्ड है। वह 13 अप्रैल को डयूटी के लिए ऑफिस आ रहे थे। इसी दौरान नवीन मंडी से आगे पुल के नीचे बाइक सवार दो बदमाश आए और मोबाइल लूटकर धमकी देते हुए भाग गए। मुनेंद्र सिंह ने शोर भी मचाया लेकिन तब तक आरोपी भाग चुके थे। इस मामले में टीपी नगर थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग रखी। पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। एसपी सिटी विनायक गोपाल भोसले ने बताया कि टीपी नगर पुलिस को जांच कर कार्रवाई के निर्देश दिए गए है।