मेरठ। परतापुर थाना क्षेत्र के शताब्दीनगर सेक्टर फोर सी स्थित राधेश्याम मोरारका सरस्वती शिशु मंदिर के हास्टल में बेटे को छोड़ने आए बागपत के खेकड़ा निवासी प्रदीप से बाइक सवार दो बदमाशों मोबाइल लूटकर भाग गए। बागपत के खेकड़ा निवासी प्रदीप सिंह ने बताया कि उनका बेटा कार्तिक शताब्दीनगर स्थित राधेश्याम मोरारका सरस्वती शिशु मंदिर में कक्षा सात का छात्र है। और स्कूल के हास्टल में ही रहकर पढ़ाई करता है। बृहस्पतिवार शाम वे अपने बेटे कार्तिक को हास्टल में छोड़ने आए थे।
वापस जाते समय पंचवटी डिवाइडर रोड पर स्पलेंडर बाइक सवार दो लुटेरों ने उन्हें रोक लिया। आरोपियों ने लूटपाट का प्रयास किया तो विरोध करने पर मरपीट कर मोबाइल लूटकर भाग गए। प्रदीप परतापुर थाने पहुंचे और पुलिस को तहरीर दी। वहीं, दिल्ली रोड़ पर शुक्रवार रात रिठानी की एक फैक्ट्री में काम करने वाली निशा निवासी मोहकमपुर से बाइक सवार दो लुटेरों ने मोबाइल लूट लिया महिला ने थाने पहुंचकर पुलिस को तहरीर दी। सीओ ब्रह्मपुरी सौम्या अस्थाना ने बताया कि आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज से लुटेरों की तलाश की जा रही है।