मेरठ। आरएसएस नेता के भाई से बदमाशों ने मोबाइल लूट लिया। आरोप है कि पुलिस ने बदमाश पकड़ने की बजाय पीड़ित से ही बदसलूकी कर दी। यह घटना शिव शक्ति विहार मेडिकल निवासी अनुज कुमार से शनिवार रात मेडिकल कॉलेज के सामने हुई। अनुज की सूचना पर मेडिकल थाने के दो पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे। पीड़ित ने घटना के बारे में बताया तो आरोप है कि शराब के नशे में बताए गए पुलिसकर्मी भड़क गए और पीड़ित अनुज के साथ बदसलूकी की। इसकी जानकारी पर अनुज के भाई आरएसएस नेता विनय शर्मा ने इंस्पेक्टर मेडिकल से आरोपी पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई करने को कहा। इंस्पेक्टर ने पीड़ित की तहरीर पर लूट का केस दर्ज करते हुए सिपाहियों पर कार्रवाई कराने का आश्वासन दिया। ब्यूरो
... सोमेंद्र को बुलाओ
पीड़ित के साथ बदसलूकी करने वाले सिपाहियों का वीडियो भी वायरल हो रहा है। जिसमें एक सिपाही बार-बार बोल रहा है कि तुम विधायक सोमेंद्र को बुलाओगे, बुलाओ...। सिपाही के बार-बार सोमेंद्र के नाम की धमकी पीड़ित को देना चर्चा का विषय बना है।