फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एमएलसी चुनाव : सपा ने कसी कमर, 77 बूथों पर तैनात रहेंगे प्रभारी

विज्ञापन
विज्ञापन
- जीत का लिया संकल्प, पार्टी कार्यालय पर हुआ मंथन
विज्ञापन


माई सिटी रिपोर्टर
मेरठ। मेरठ-सहारनपुर खंड स्नातक व शिक्षक एमएलसी चुनाव को लेकर समाजवादी पार्टी ने संगठन स्तर पर चुनावी बिसात बिछाते हुए तैयारियां तेज कर दी हैं। मंगलवार को जेल चुंगी स्थित जिला कार्यालय पर विधानसभा और बूथ प्रभारियों की बैठक हुई। इसमें आगामी चुनाव की रणनीति तैयार करते हुए 77 बूथों पर बूथ एजेंट और तीन-तीन बूथ प्रभारियों की जिम्मेदारी तय की गई। ये पदाधिकारी सीधे क्षेत्र में उतरकर स्नातक मतदाताओं से संपर्क साधेंगे और उन्हें मतदान के प्रति जागरूक करेंगे।

चुनाव प्रभारी व राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रदीप भाटी ने कहा कि स्नातक चुनाव में सफलता की कुंजी मजबूत बूथ प्रबंधन है। कार्यकर्ता अभी से घर-घर दस्तक देकर मतदाताओं को जोड़ें। वहीं, प्रत्याशी परमिंदर सिंह भाटी ने कहा कि शिक्षित युवाओं, कर्मचारियों और शिक्षकों की आवाज सपा ही मजबूती से उठाती आई है। बैठक में सभी कार्यकर्ताओं से पूरी निष्ठा से क्षेत्र में लगकर चुनाव जिताने का संकल्प लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान नवनियुक्त प्रदेश सचिव केपी मावी का सभी पदाधिकारियों ने स्वागत किया। बता दें कि एमएलसी चुनाव में मतदान 23 अक्तूबर को होगा। बैठक में जिलाध्यक्ष कर्मवीर सिंह गुमी, महानगर अध्यक्ष आदिल चौधरी, जिला उपाध्यक्ष रविंद्र प्रेमी, हरीभूषण खटीक, नदीम चौहान, सम्राट मलिक, गौरव चौधरी, अमित शर्मा, शशिकांत गौतम, जयराज चपराना, अशरफ राणा और मजहर सलारपुर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें