फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: फैक्टरी में मजदूरों का हाल जानने पहुंचे विधायक

विज्ञापन
दौराला में सपा विधायक अतुल प्रधान केमिकल फैक्टरी में श्रमिकों की समस्या सुनते हुए
विज्ञापन
दौराला। दौराला-सरधना मार्ग स्थित केमिकल फैक्टरी में मंगलवार को सपा विधायक अतुल प्रधान और श्रम विभाग के इंस्पेक्टर शशिकांत पांडे पहुंचे। उन्होंने फैक्टरी में कार्यरत मजदूरों से बातचीत कर उनकी समस्याएं सुनीं। इस दौरान मजदूरों ने अपनी विभिन्न समस्याएं अधिकारियों के समक्ष रखीं।
विज्ञापन

विधायक ने फैक्टरी प्रबंधन और अधिकारियों से मजदूरों के हितों को प्राथमिकता देते हुए नियमानुसार कार्य करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि श्रमिकों को किसी प्रकार की परेशानी नहीं होनी चाहिए और उनकी जो समस्या है उनका समय से समाधान किया जाए। श्रम विभाग के इंस्पेक्टर शशिकांत पांडे ने भी मजदूरों से उनकी समस्याओं की जानकारी ली और प्रबंधन को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। कई समस्याओं का मौके पर निराकरण भी कराया गया। विधायक ने मजदूरों को भरोसा दिलाया कि उनके हितों की अनदेखी नहीं होने दी जाएगी। इस दौरान धीरज अहलावत, भारतवीर उर्फ टाबुल चौधरी, वेदवीर आदिवासी, वीरेंद्र ठेकेदार, लोकेश चौहान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें