फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंबेडकर प्रतिमा के अनावरण पर संगीत-अतुल में सियासत

Tue, 10 May 2016 02:47 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/मेरठ
विज्ञापन
भरौटा गांव में अंबेडकर की प्रतिमा पर फीता काटते विधायक संगीत सोम।  - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
भरौटा गांव में पांच दिन पहले तीन युवकों ने नशे में बाबा भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा को खंडित कर दिया था। इसको लेकर गांव में हंगामा हो गया। इस पर विधायक संगीत सोम ने ग्रामीणों को प्रतिमा लाने के लिए 50 हजार रुपये दिए थे। कुछ ग्रामीण विधायक से सोमवार को प्रतिमा का अनावरण कराना चाहते थे। वहीं, दूसरे पक्ष ने अनावरण के लिए सपा नेता अतुल प्रधान को बुला लिया। इसको लेकर दोनों नेताओं के समर्थकों में कहासुनी हो गई।
विज्ञापन


यहां पहुंचकर सपा नेता अतुल प्रधान ने एक लाख एक हजार रुपये ग्रामीणों को मंदिर निर्माण के लिए दिए। इसके पश्चात प्रतिमा का अनावरण कर दिया। गांव भरौटा स्थित बाबा भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पांच दिन पहले शराब के नशे में मोहनीपुर निवासी तीन युवकों ने ईंट मारकर खंडित कर दी थी। इसकी जानकारी मिलने पर ग्रामीणों ने हंगामा कर दिया था। पुलिस ने किसी तरह ग्रामीणों को समझा-बुझाकर शांत किया और दूसरी प्रतिमा लगवाने का भरोसा दिया था। विधायक संगीत सोम भी जानकारी पाकर गांव पहुंचे थे। उन्होंने प्रतिमा लाने के लिए पचास हजार रुपये ग्रामीणों को दिए थे। इस पर ग्रामीणों ने प्रतिमा लगा दी।

विधायक समर्थकों ने अनावरण कराने के लिए संगीत सोम से सोमवार अपराह्न साढ़े तीन बजे का समय ले रखा था। इसी दौरान कुछ अन्य ग्रामीणों ने सपा नेता अतुल प्रधान को बुला लिया और प्रतिमा का अनावरण कराने लगे। इस पर विधायक समर्थक भड़क गए और उनमें कहासुनी हो गई। अतुल प्रधान ने किसी तरह ग्रामीणों को समझाया और मंदिर निर्माण के लिए एक लाख एक हजार रुपये देकर प्रतिमा का अनावरण कर दिया। इससे विधायक समर्थकों में रोष फैल गया। वहीं, देर शाम विधायक संगीत सोम गांव पहुंच गए। ग्रामीणों ने उनसे फीता कटवाकर प्रतिमा का अनावरण कराया। 
विज्ञापन


भरौटा गांव में तोड़ी गई अंबेडकर की प्रतिमा अपने रुपये से लगवाई है। ग्रामीणों ने अनावरण के लिए मुझे बुलाया था। इसलिए अनावरण किया। अतुल ने यदि अनावरण कर दिया है तो कोई बात नहीं, वह भी मेरा छोटा भाई है। हालांकि मुझे इसके बारे में जानकारी नहीं है। -संगीत सिंह सोम, विधायक सरधना

जो लोग मूर्ति तोड़ने वाले हैं वे ही रुपये देने वाले बन रहे हैं। बाबा साहब किसी एक के नहीं हैं। वे सभी के लिए सम्मानित हैं। अनावरण के लिए मुझे दलित समाज के लोगों ने बुलाया था। गांव पहुुंचकर उनके साथ मिलकर मूर्ति का अनावरण किया है। लोगों को जानकारी है कि क्षेत्र में कौन काम कर रहा है। -अतुल प्रधान, सपा नेता
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें