फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्राइम कंट्रोल करें, जनता से तालमेल बढ़ाएं : डीजीपी

Tue, 10 May 2016 02:37 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
मीटिंग में डीजीपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 सूबे के पुलिस महानिदेशक जावीद अहमद ने पुलिस लाइन में सोमवार शाम पुलिस अफसराें की मीटिंग ली। जिसमें अपराधों पर अंकुश लगाने, जनता में तालमेल बढ़ाने, महिलाओं के प्रति अपराध पर संवेदनशील होने की बात कही। डीजीपी ने कंट्रोल रूम को और मजबूत करने पर जोर दिया।
विज्ञापन

डीजीपी सोमवार शाम 6:30 बजे सर्किट हाउस पहुंचे, जहां उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। दस मिनट बाद ही वे पुलिस लाइन पहुंच गए। जहां आईजी जोन सुजीत पांडेय, डीआईजी रेंज लक्ष्मी सिंह, एसएसपी डीसी दूबे, एसपी सिटी ओपी यादव समेत जोन के एसपी, सीओ और जिले के सभी थानेदार मौजूद थे।
डीजीपी ने बैठक में कहा कि सांप्रदायिक सौहार्द बनाए रखने की जरूरत है। घटनास्थल पर पुलिस तत्काल पहुंचे। किसी अधिकारी का इंतजार करने की जरूरत नहीं। सर्विलांस पर निर्भर नहीं रहें। पुलिस को अपना मुखबिर तंत्र मजबूत करने की आवश्यकता है। हालांकि मेरठ में अन्य जनपदों के मुताबिक अपराध का ग्राफ घटना बताया गया। पुलिस अफसरों ने महिलाओं से जुडे़ अपराधों के प्रति संवेदनशील रहने की बात कही।
विज्ञापन


पैदल मार्च से बढ़ता है भरोसा
डीजीपी ने कहा कि पुलिस के पैदल मार्च से जनता में भरोसा बढ़ता है। ग्रामीण इलाकों में पुलिस को लगातार मीटिंग कर लोगों से तालमेल बढ़ाना चाहिए।

आज पुलिस लाइन का करेंगे निरीक्षण
मंगलवार को सीसीएसयू में सराहनीय कार्य करने वाले पुलिसकर्मियों के सम्मानित करने के बाद डीजीपी पुलिस लाइन का निरीक्षण करेंगे। पुलिस कंट्रोल रूम की कार्यकुशलता भी परखेंगे। उसके बाद दोपहर को मीडिया और आम जनता से रूबरू होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें