एसपी अजय कुमार ने बताया कि विधायक ना तो अपना पक्ष रखने आए और ना ही सरेंडर किया है। ऐसे में अब पुलिस आज धारा 82 की कार्रवाई के लिए कोर्ट में आवेदन करेगी। संभवत: एक दो दिन में ये काम कर लिया जाएगा। इसके बाद भी यदि विधायक नहीं मिलते तो कोर्ट से अनुमति के बाद कुर्की की जाएगी। एसपी ने बताया कि पुलिस टीमें विधायक की तलाश में जुटी हुई हैं। हालांकि पुलिस विधायक की चौतरफा घेराबंदी किए हैं। इस प्रकरण के बाद 26 सितंबर को पुलिस ने एक महिला की तहरीर पर विधायक के खिलाफ एक और केस दर्ज कर उनकी राह मुश्किल कर दी है।
विधायक को संदिग्ध गाड़ी और उसके कागजात उपलब्ध कराने और अपना पक्ष रखने को काफी समय दिया जा चुका है। वारंट होने के बाद भी वह सामने नहीं आ रहे हैं। अपना पक्ष नहीं रख रहे। अब पुलिस आज कुर्की की धारा 82 की कार्रवाई के लिए कोर्ट में कानूनी प्रक्रिया शुरू करेगी।
- अजय कुमार एसपी शामली
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/