फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: 150 किलो की कांवड़ ला रहे श्रद्धालुओं का विधायक मदन भैया ने किया स्वागत

Sun, 19 Jul 2026 10:50 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
विज्ञापन
विज्ञापन
मोदीपुरम। पल्लवपुरम स्थित मेरठ नॉर्थ मेट्रो स्टेशन के नीचे रविवार को खतौली विधायक मदन भैया ने हरिद्वार से कांवड़ लेकर लौट रहे श्रद्धालुओं का अंगवस्त्र भेंटकर स्वागत किया।
विज्ञापन

ग्रेटर नोएडा के गांव खैरपुर निवासी मन्नू अपने दस साथियों के साथ हरिद्वार से 121 लीटर गंगाजल कलशों में भरकर कांवड़ के रूप में लेकर रवाना हुए हैं। मन्नू ने बताया कि गंगाजल और स्टील के कलशों सहित कांवड़ का कुल वजन करीब 150 किलोग्राम है। रविवार को जत्था पल्लवपुरम पहुंचा, जहां दिल्ली जाते समय विधायक मदन भैया का काफिला रुका और उन्होंने मुख्य कांवड़िया मन्नू सहित सभी श्रद्धालुओं का सम्मान किया। मन्नू ने बताया कि उनकी इस विशेष कांवड़ यात्रा का उद्देश्य गौ माता को राष्ट्रमाता का दर्जा दिए जाने की मांग के प्रति जनजागरूकता फैलाना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें