मेरठ। ऑल इंडिया कमेटी अल्पसंख्यक विभाग के चेयरमैन सांसद इमरान प्रतापगढ़ी ने वरिष्ठ कांग्रेस नेता नसीम कुरैशी को विभाग का पश्चिमी उत्तर प्रदेश का संयोजक बनाया है। कांग्रेस के टिकट पर महापौर का चुनाव लड़ चुके नसीम कुरैशी ने संगठन में विभिन्न पदों पर कार्य किया है। नसीम कुरैशी ने अपने मनोनयन पर पार्टी आलाकमान का आभार जताते हुए संगठन को मजबूत करने का संकल्प दोहराया। उन्होंने कहा कि अल्पसंख्यक समाज का हित कांग्रेस में ही है। इसके लिए लगातार लोगों के बीच रहकर काम किया जाएगा।