फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विधायक ने किया विकास कार्यों का उद्घाटन

Fri, 22 Aug 2025 02:56 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
विज्ञापन
रोहटा। गांव शाहपुर जैनपुर में रालोद विधायक गुलाम मोहम्मद ने विकास कार्यों का उद्घाटन किया। संवा - फोटो : आर्काइव
विज्ञापन
रोहटा। विकास खंड रोहटा के गांव शाहपुर जैनपुर और भोला में बृहस्पतिवार को क्षेत्रीय विधायक हाजी गुलाम मोहम्मद ने विभिन्न विकास कार्यों का उद्घाटन किया। इस अवसर पर ग्रामीणों ने उनका फूल मालाओं से स्वागत किया और विकास कार्यों के लिए आभार जताया।
विज्ञापन

विधायक ने कहा कि क्षेत्र के हर गांव में बुनियादी सुविधाओं जैसे सड़क, नाली, पेयजल और बिजली से जुड़ी समस्याओं का समाधान प्राथमिकता के आधार पर किया जा रहा है। उन्होंने ग्रामीणों से संवाद करते हुए कहा कि विकास कार्यों में पारदर्शिता और गुणवत्ता सुनिश्चित की जाएगी। कार्यक्रम के दौरान स्थानीय जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों ने अपने क्षेत्र से संबंधित समस्याओं को भी रखा, जिन पर विधायक ने शीघ्र समाधान का भरोसा दिलाया। इस अवसर पर ग्राम प्रधान मीनू, किशोर कुमार, रविंद्र सिंह, बिजेंद्र सिंह, भोजराज प्रधान, दिनेश गुप्ता, राशिद, लुकमान त्यागी, परवेज प्रधान, अशरफ मुखिया, कुलदीप समेत बड़ी संख्या में ग्रामीण और गणमान्य नागरिक मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें