फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्षेत्र के विकास के लिए सीएम से मिले विधायक गुलाम मोहम्मद

विज्ञापन
सरधना। सिवालखास क्षेत्र में विकास कार्यों को लेकर मुख्यमंत्री से मुलाकात करते विधायक गुलाम मोहम
विज्ञापन
सरधना। सिवालखास से राष्ट्रीय लोकदल विधायक गुलाम मोहम्मद ने बृहस्पतिवार शाम लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात कर विधानसभा क्षेत्र के विकास से जुड़ी कई अहम मांगें रखीं। उन्होंने क्षेत्र में चल रहे विकास कार्यों की समीक्षा के साथ-साथ नए प्रस्तावों के लिए बजट उपलब्ध कराने की अपील की।
विज्ञापन

विधायक ने मुख्यमंत्री से सिवालखास क्षेत्र के कस्बा खिवाई में करीब पांच एकड़ भूमि पर एक बहुउद्देशीय स्टेडियम के निर्माण की मांग की। उन्होंने कहा कि देहात क्षेत्र में खेल प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं है, लेकिन संसाधनों की कमी के कारण उन्हें मंच नहीं मिल पाता। स्टेडियम बनने से ग्रामीण युवाओं को खेल के क्षेत्र में आगे बढ़ने का अवसर मिलेगा। विधायक ने खिवाई स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर चिकित्सकीय स्टाफ की तैनाती की आवश्यकता जताई। नगर पंचायत हर्रा में एक नए पीएचसी के निर्माण कराने की मांग भी रखी। इससे ग्रामीण क्षेत्र में स्वास्थ्य सुविधाएं मजबूत हो सके।
कस्बा सिवालखास में बिजलीघर के निर्माण की मांग भी प्रमुख रूप से उठाई गई। विधायक ने बताया कि इस संबंध में उन्होंने पहले ही प्रस्ताव जिला प्रशासन को सौंप दिया था, जिसे अब शासन को भेजा जा चुका है। विधायक गुलाम मोहम्मद ने दावा किया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सभी प्रस्तावों और मांग पत्रों को गंभीरता से लेते हुए आश्वासन दिया कि विकास कार्यों के लिए बजट की कोई कमी नहीं आने दी जाएगी और प्रस्तावों पर शीघ्र कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें