फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएचसी में गंदगी देखकर भड़के विधायक

विज्ञापन
विज्ञापन
सीएचसी में गंदगी देखकर भड़के विधायक
विज्ञापन

मवाना। विधायक दिनेश खटीक ने शनिवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण किया। बिना थर्मा स्कैनर के प्रवेश पर तथा परिसर में साफ सफाई ठीक से नहीं मिलने पर कड़ी नाराजगी जताई। उन्होंने सीएचसी प्रभारी को लापरवाही मिलने पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी है।
सीएचसी पहुंचे विधायक दिनेश खटीक ने सीएचसी प्रभारी डॉ. सतीश भास्कर को फटकार लगाते हुए थर्मा स्कैनर के बाद सीएचसी में प्रवेश कराने की बात कही। साथ ही साफ-सफाई के निर्देश दिए। ब्लीचिंग पाउडर आदि से फर्श आदि पूरे परिसर की सफाई को कहा। उन्होंने वार्डों में जाकर भी स्थिति देखी। वहीं, विधायक ने आइसोलेशन वार्ड का भी निरीक्षण किया। यहां पर सीएचसी प्रभारी ने बताया कि यहां 60 बैड का अस्पताल है। पांच बैड नीचे तथा पांच बैड ऊपर आइसोलेशन रूम तैयार किया गया है। इस पर विधायक ने पूछा 100 बैड वाले प्रोजेक्ट का किया हुआ। वह तो पास हो गया था। इस पर सीएचसी प्रभारी ने बताया कि मामला न्यायालय में है। उनकी फाइल तैयार है। इस दौरान एसडीएम ऋषिराज, तहसीलदार अजय उपाध्याय, ईओ सुनील कुमार सिंह, ब्लॉक प्रमुख प्रेमसिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर सीएचसी के सामने नगर पालिका द्वारा हाथ धोने तथा पानी पीने के लिए टैंकर खड़ा कराया। जिसका निरीक्षण विधायक दिनेश खटीक ने किया। उन्होंने टैंकर से पानी को भी पीकर देखा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें